प्रिय रचनाकार /
संपादक,
आप अंजुमन प्रकाशन
द्वारा पुस्तक प्रकाशन को उत्सुक हैं यह हमारे लिए हर्ष का विषय है, हम आपका हार्दिक स्वागत करते
हैं| हमें विश्वास है कि आपकी पुस्तक
साहित्याकाश में ख्याति अर्जित करेगी तथा आपकी यश वृद्धि होगी|
हमारी सेवाएँ
अंजुमन प्रकाशन द्वारा
हम पुस्तकें केवल पाठक तक पहुचाने के लिए दृढ संकल्पित हैं, तथा राजकीय पुस्तकालय में बिक्री के लिए पुस्तक नहीं भेजी जाती| जो भी पुस्तक बिकती है वो सीधे पाठक तक पहुँचती है
हम इंटरनेट के अनेक
माध्यम (फेसबुक, वेबसाईट तथा अन्य सोशल मीडिया)
तथा अन्य भौतिक माध्यमों (पुस्तक मेला, साहित्यिक आयोजन, साहित्यिक आयोजन आदि) द्वारा पाठकों तक सीधी पहुँच बनाने में
कामयाब हुए हैं इनके साथ साथ अन्य माध्यमों में लगातार और मजबूत होने के लिए संकल्पित
हैं
पुस्तक के वितरण के
लिए हमारे पास उच्च कोटि की व्यवस्था है जिसमें इंटरनेट के सभी प्रतिष्ठित माध्यम सम्मिलित
हैं, अमेज़न.इन, फ्लिप्कार्ट.कॉम, ईबे.इन सहित हमारी खुद की
मर्चेंट वेब साईट रेडग्रैब.कॉम (www.redgrab.com)
से पाठक पुस्तक खरीद
सकते है
उच्च कोटि की लाजिस्टिक्स
सर्विस कंपनी से अनुबंध होने के कारण हम भारत की प्रतिष्टित कोरियर कंपनी द्वारा पाठक
तथा पुस्तक खरीदार को शानदार डाक सेवा प्रदान करते हैं
पुस्तक मूल्य निर्धारण
का नियम, स्तरीयता तथा अन्य सेवाएँ
-
1.
पेपरबैक पुस्तक का मूल्य 1 रुपये प्रति
पृष्ठ अनुसार निर्धारित होगा
2. हार्ड बाउंड पुस्तक का मूल्य 2 रुपये प्रति पृष्ठ अनुसार निर्धारित होगा|
3. 112 पृष्ठ की हार्ड बाउंड पुस्तक
का मूल्य 200 रुपये होगा आगे प्रति पृष्ठ
1 रुपया अनुसार मूल्य निर्धारित होगा| उदाहरण - 160 पृष्ठ की हार्ड बाउंड पुस्तक
का मूल्य 250 रुपये होगा
4. आवरण पृष्ठ मल्टी कलर में
तैयार किया जाएगा जिस पर मेट फिनिश लेमिनेशन होगा
5. भीतरी पृष्ठों के लिए पुस्तक
में 70 जी.सी.एम. इम्पोर्टेड नेचुरल शेड पेपर
का प्रयोग किया जायेगा
6. पुस्तक को आई.एस.बी.एन. नंबर
मिलेगा जिससे पुस्तक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पंजीकृत होती है
7. प्रकाशक द्वारा दो बार खुद
प्रूफ रीडिंग करवाया जाएगा तथा लेखक/सम्पादक को कम से कम एक बार प्रूफ पढ़ना अनिवार्य
है
8. यदि पुस्तक में भूमिका प्रकाशित
होनी है तो लेखक स्वयं विधा विशेष के महत्वपूर्ण हस्ताक्षरों द्वारा लिखवा लें तो बेहतर
होगा अन्यथा प्रकाशक द्वारा विधा विशेष के महत्वपूर्ण हस्ताक्षरों द्वारा भूमिका लिखवाई
जायेगी |
9. प्रकाशक द्वारा पुस्तकें समीक्षकों/पत्रिकाओं/
समाचार पत्रों को समीक्षार्थ भेजी जायेंगी
10. प्रतिष्ठित समीक्षकों से समीक्षा
लिखवा कर उनका प्रकाशन पत्रिकाओं, समाचार पत्रों, इंटरनेट की पत्रिकाओं और इंटरनेट के साहित्यिक मंचों पर करवाया
जाएगा
12. प्रथम संस्करण की समस्त प्रतियाँ
समाप्त होने पर पुस्तक का द्वितीय संस्करण प्रकाशित किया जायेगा जिसका मूल्य प्रकाशन
की नीतियों के अनुसार तय किया जाएगा
14. पुस्तक का कापीराइट लेखकाधीन
होगा, अंजुमन प्रकाशन से प्रकाशित
संस्करण समाप्त होने पर लेखक प्रकाशक को सूचित करते हुए दो माह बाद अगला संस्करण किसी
भी अन्य प्रकाशक से प्रकाशित करवाने के लिए स्वतंत्र होगा
पुस्तक प्रकाशन के
नियम व शर्त जानने की प्रक्रिया -
रचनाकार पूरी पांडुलिपि
अथवा पांडुलिपि में से चुनिन्दा रचनाएं (कुल पांडुलिपि का कम से कम १५ %) ईमेल द्वारा
वर्ड फाईल में अथवा रजिस्टर्ड डाक द्वारा (हस्तलिखित अथवा टाईपशुदा) भेजें
पांडुलिपि अंजुमन
प्रकाशन की चयन समिति को प्रकाशन की स्वीकृति के लिए भेजी जायेगी
पांडुलिपि प्रकाशनार्थ
स्वीकृत होने पर आपको प्रकाशन के नियम व शर्त की एक फाईल भेज दी जायेगी जिसमें प्रकाशन
प्रक्रिया भी विस्तार से दर्ज होंगी
यदि रचनाकार को नियम
व शर्त स्वीकार्य होगा तो पुस्तक प्रकाशित कर दी जायेगी
विशेष ध्यान दें
पांडुलिपि पर चयन
समिति द्वारा स्वीकृति प्राप्त होने के बाद ही नियम व शर्त की फाईल भेजी जायेगी, पांडुलिपि भेजे बिना नियम व शर्त की फाईल किसी दशा में नहीं
भेजी जायेगी
कृपया पांडुलिपि भेजने
की जगह रचना पढने के लिए ब्लॉग, फेसबुक आदि का लिंक न भेजें
पूरी पांडुलिपि अथवा पांडुलिपि में से चुनिन्दा रचना (कुल पांडुलिपि का कम से कम १५ %) ही भेजें
इस पोस्ट पर दी की गई जानकारी के प्रति कोई शंका हो अथवा कोई बात स्पष्ट न हो पा रही हो तो हमें दोपहर 12:00 से शाम 5:00 बजे के बीच फोन कर लेंCall us:Pick up the phone and call us on 9453004398 (in only office hours a day, 7 days a week)
Email us :
anjumanprakashan@gmail.com
Mail us :
Anjuman publication
Venus Kesari
c/o Janta Pustak Bhandar
942 Mutthiganj (near arya kanya
chauraha)
Allahabad - 211003 Uttar Pradesh, India
- द्वारा अंजुमन प्रकाशन
www.anjumanpublication.com
anjumanprakashan@gmail.com